भाजपा किसान मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

उत्तर प्रदेश बलिया

रिन्कु तिवारी
सफल समाचार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नगर के टीडी काॅलेज चौराहा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरा

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की बड़े अशिष्ट तरीके से मिमिक्री करते हुए मजाक उड़ाया जाना और कुकृत्य का वीडियो राहुल गांधी द्वारा बनाया जाना अति निंदनीय है। कहा कि पूरा इंडिया महागठबंधन के नेताओं को एक किसान पुत्र और साधारण परिवार से अपनी मेहनत द्वारा देश के सर्वोच्च पदों पर जाना बर्दाश्त नहीं हो रहा है। कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। इस मौके पर अभिजीत तिवारी, बब्लू ठाकुर, मंगल सिंह संगत, संतोष सिंह, विनोद सिंह, संजय गिरि, संजय सिंह, बालजी मिश्र, बड़े मिश्र, विपिन मिश्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *