पथरदेवा : मंत्री के औचक निरीक्षण मे 16 कर्मचारी मिले अनुपस्थित , मचा हड़कम्प

उत्तर प्रदेश नोएडा

 सफल समाचार 
शेर मोहम्मद 

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को विकासखंड पथरदेवा मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान 21 में 16 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। कृषि मंत्री ने खंड विकास अधिकारी को अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। वहां मौजूद ग्राम प्रधानों ने कृषि मंत्री से कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव प्रसाद को 12 गांवों की जिम्मेदारी दी गई है, जो सप्ताह में दो से तीन दिन विकासखंड मुख्यालय पर उपस्थित होते हैं। यही हाल अन्य कर्मचारियों का है। जनहित के कार्यों के लिए ग्राम प्रधानों को भटकना पड़ता है। कृषि मंत्री के निरीक्षण से ब्लाॅक कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *