मजार पर जाने से इन्कार करने से नाराज वर्ग विशेष के लोग लाठी-डंडा व बम लेकर विहिप नेता के घर पर चढ़ गए

उत्तर प्रदेश कौशांबी

सफल समाचार 
आकाश राय

पश्चिशरीरा कोतवाली के अषाढ़ा निवासी रामानंद शुक्ला विहिप के प्रखंड सह संयोजक हैं। रामानंद के मुताबिक वह काफी दिन से बीमार चल रहे हैं। शनिवार को उनके गांव का ही नसीम अपने बेटे नदीम के साथ आया और बीमारी ठीक कराने के लिए एक मजार पर चलने के लिए कहने लगा।

मजार पर जाने से इन्कार करने से नाराज वर्ग विशेष के लोग लाठी-डंडा व बम लेकर विहिप नेता के घर पर चढ़ गए। दरवाजा नहीं खोलने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इसकी भनक लगते ही विहिप कार्यकर्ता भड़क उठे। रविवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

पश्चिशरीरा कोतवाली के अषाढ़ा निवासी रामानंद शुक्ला विहिप के प्रखंड सह संयोजक हैं। रामानंद के मुताबिक वह काफी दिन से बीमार चल रहे हैं। शनिवार को उनके गांव का ही नसीम अपने बेटे नदीम के साथ आया और बीमारी ठीक कराने के लिए एक मजार पर चलने के लिए कहने लगा। इन्कार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। पड़ोसियों के दखल देने पर बाप-बेटे वापस चले गए।

आरोप है कि कुछ देर बाद नसीम अपनी पत्नी, बेटा व नौ-दस अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडा, तमंचा और बम लेकर उनके दरवाजे पर चढ़ आए। माहौल देख रामानंद दरवाजा-शटर बंदकर अंदर घुस गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

इसकी जानकारी मिलने पर विहिप के जिला गोरक्षा प्रमुख रूपेंद्र शर्मा की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दंपती समेत तीन नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। इस दौरान विहिप के प्रखंड संयोजक गणेश वर्मा, जगदीश केशरवानी, करन मौर्या, रामसरन, अमित पाठक, प्रिंस रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *