इंटर काॅलेज और राजेंद्र ईशरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भाजपा की तरफ से मिस्ड कॉल अभियान चलाया गया।

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सफल समाचार 
विश्वजीत राय 

लक्ष्मीगंज। स्थानीय बाजार स्थित हरीराम ओंकार मल खेतान इंटर काॅलेज और राजेंद्र ईशरावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भाजपा की तरफ से मिस्ड कॉल अभियान चलाया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

लक्ष्मीगंज मंडल अध्यक्ष रामदेव कुशवाहा की अगुवाई में चले मिस्ड कॉल अभियान को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार भारती ने कहा कि केंद्र सरकार नौ वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहा है। इस सरकार में सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

इस दौरान कैप्टन अवधेश पांडेय, मुरलीधर पांडेय, कन्हैया मद्धेशिया, विनोद गिरि, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिंह, जयप्रकाश मौर्य, जयप्रकाश यादव, आशीष कुमार मिश्र, निधि शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *