एटा में पति को आरोपों के बाद महिला सामने आई। कहा कि ज्योति मौर्य जैसी मैं नहीं हूं। डॉक्टर से प्रेम

उत्तर प्रदेश एटा

सफल समाचार 
मनमोहन राय 

उत्तर प्रदेश के एटा में पति द्वारा डॉक्टर से प्रेम-प्रसंग के आरोप पर पीड़िता बुधवार को एएसपी से मिली। उसने कहा कि मैं ज्योति मौर्य जैसी नहीं हूं। पति ने बदनाम करने की साजिश रची है। पीड़िता ने पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तार करने की मांग की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

मामला मिरहची थाना क्षेत्र के अखतौली गांव का है। गांव निवासी प्रदीप कुमार ने अपनी पत्नी अर्चना पर ज्योति मौर्य की तरह धोखा देने का आरोप लगाया है। उसका कहना कि उसने शादी के बाद पत्नी को पढ़ाया। बीएससी नर्सिंग कराया। अब पत्नी कह रही है कि तेरी मेरी बराबरी नहीं है। मैं एमबीबीएस के साथ रहूंगी। 

मामले ने तूल पकड़ा तो बुधवार को प्रदीप की पत्नी अर्चना ने एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा से मुलाकात की। बताया कि प्रदीप ने उसे बदनाम करने के लिए साजिश रची है। उसने पति के षड़यंत्र का राजफास किया। कहा कि पति उस पर झूठे आरोप लगा रहा है। बदनाम करने की साजिश रची और खुद ही वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है। 

बताया कि उसकी शादी जनवरी 2022 में हुई थी। इसके बाद बीएससी नर्सिंग कहां से करा दिया। बताया कि उसका पति शादी के एक माह बाद से ही उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। इस पर मैंने थाना मिरहची में पहला मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें सुलह समझौता हुआ। इसके बाद पति के घर गई। 

कुछ समय बाद फिर से उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा, तब पुलिस घर से निकालकर लाई थी। जून 2023 में एक और मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि पति ने खुद को दुबई में इंजीनियर बताकर शादी की थी। एमएससी में परीक्षा दिलाई थी। इसके अलावा कोई पढ़ाई नहीं कराई। अगर पढ़ाई कराई है तो सबूत दिखाए, झूठे आरोप न गढ़ें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *