शहर के सीसी रोड पर शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार मनबढ़ युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई

उत्तर प्रदेश देवरिया

सफल समाचार 
शेर मोहम्मद 

देवरिया। शहर के सीसी रोड पर शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार मनबढ़ युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े पर बाइक सवार युवक फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शाम को करीब साढ़े सात बजे महिला पीजी काॅलेज के पास करीब आठ दस की संख्या में रामनाथ देवरिया और उमानगर के युवक बाइक से पहुंचे थे। इसी दौरान दोनोंं पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। एक पक्ष दूसरे पक्ष से हाथापाई पर उतारू हो गया। इसी बीच एक युवक ने असलहे से फायरिंग कर दी। इसके कारण अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़ लिया तो फायरिंग करने वाला युवक भाग गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। सीओ ने बताया कि अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं हो पाई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से मनबढ़ों की पहचान की जा रही है। अगर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की बात सामने आती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *