गोरखपुर में विदेशी पर्यटकों की बस पर हुआ पथराव, कुशीनगर से लेकर लुंबिनी जा रहे थे लोग, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

सुनीता राय

सफल समाचार गोरखपुर

 

गोरखपुर में विदेशी पर्यटकों की बस पर हुआ पथराव, कुशीनगर से लेकर लुंबिनी जा रहे थे लोग, जांच में जुटी पुलिस

 

गोरखपुर। विदेशी पर्यटकों को कुशीनगर से लेकर लुंबिनी जा रही बस का शीशा फोरलेन पर पत्थर लगने से टूट गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों के निर्देश पर खोराबार थानेदार मौके पर पहुंचे।

 

जांच में पता चला कि बेर तोड़ रहे युवकों ने पत्थर चलाए थे। सिपाही ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। रविवार की सुबह 9:30 बजे थाईलैंड से आए पर्यटकों को कुशीनगर से लेकर बस चालक लुंबिनी के लिए निकला।

 

लखनऊ हाईवे पर चंवरी गांव के पास एक के बाद एक कई पत्थर बस के शीशे पर आ लगे। घटना के बाद पर्यटक खबरा गए। वाराणसी के रहने वाले चालक व परिचालक ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी तो थानेदार मौके पर पहुंचे।

 

यात्रियों के साथ ही चालक से उन्होंने बात की लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी। पत्थर लगने से बस का शीशा टूट गया था। अधिकारियों के निर्देश पर खोराबार थाने के मुख्य आरक्षी अमन सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध मानव जीवन को खतरे में डालने व पथराव करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

 

एएसपी/सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है। फोरलेन से बगीचे में बेर तोड़ने के लिए बच्चों ने पत्थर चलाया था जो बस पर जा लगी। छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *