लाभार्थी सम्पर्क अभियान को भाजपाइयों ने कि बैठक 

उत्तर प्रदेश कुशीनगर

अनुग्रह परासर

सफल समाचार देवरिया

लाभार्थी सम्पर्क अभियान को भाजपाइयों ने कि बैठक

 

 

देवरिया, भाजपा के लाभार्थी सम्पर्क अभियान को सफल बनाने के लिये गुरुवार को पथरदेवा मण्डल की बैठक भेलीपट्टी में हुई। इसमें किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष/अभियान संयोजक पवन कुमार मिश्र ने कहाकि लाभार्थी सम्पर्क अभियान एक महत्वपूर्ण अभियान है।

इसके अंतर्गत सभी पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख अपने-अपने बूथ पर प्रवास कर लाभार्थियों से सम्पर्क करें और उसका सम्पूर्ण विवरण सरल एप पर अपलोड करें। मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह ने लाभार्थी सम्पर्क अभियान को हर बूथ पर सफल बनाने के लिये सभी को मनोयोग से अभियान से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर दयाशंकर शास्त्री, युगल किशोर तिवारी, जीपू शाही, मुकेश राय, रणधीर सिंह, अरविंद तिवारी, कमलेश सिंह, बृजेश शुक्ला, नवनीत मद्देशिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *