हर बूथ पर स्थापना दिवस मनाएगी भाजपा – भूपेंद्र 

उत्तर प्रदेश सोनभद्र

अनुग्रह परासर

सफल समाचार देवरिया

 

हर बूथ पर स्थापना दिवस मनाएगी भाजपा – भूपेंद्र

देवरिया, चौरा चौरी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनावों को लेकर शुक्रवार को होने वाली चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक से संबंधित दायित्व पदाधिकारियों को सौंपे गए।

 

जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहाकि प्रदेश कार्यालय से आने वाली प्रचार प्रसार सामग्री के वितरण की योजना, बाहर से आने वाले प्रवासियों के ठहरने की व्यवस्था, नुक्कड़ सभाओं के लिए स्थानों का चयन, विभिन्न चैनलों पर डिबेट के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची अभी से बना ली जाए। प्रत्याशी की घोषणा होने तक हमें सभी तैयारी पूरी कर लेनी है। उन्होंने कहाकि हमारे पास 60 दिन का समय है। इन दिनों में हमे हर बूथ पर लोगों से संपर्क करना, लाभार्थियों से संपर्क करना और बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें लोकसभा चुनाव हेतु सक्रिय करना है। उन्होंने कहाकि छ: अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है। इसे हर बूथ पर मनाया जायेगा। 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पार्टी मनाएगी। लोकसभा संयोजक सीपी सिंह ने कहाकि जिले की तीनो लोकसभाओं में दो-दो वीडियो वैन की अनुमति मिली है। जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि ने कहा कि 29 मार्च को 11 बजे पार्टी के चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक होनी है। इसमें संचालन समिति के सदस्य, सांसद, विधायक, मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी विधानसभा संयोजक, प्रभारी की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट, गंगासिंह कुशवाहा, महामंत्री, रविंद्र कौशल,

प्रमोद शाही, अरविंद पांडे, निर्मला गौतम, शिव कुमार राजभर, अभिषेक जायसवाल, रामाज्ञा चौहान, रमाशंकर निषाद, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, शिवेश पांडे, रूपम पांडे, शुभम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *