अग्रवाल मिशन चंद्रयान-3 की टीम में शामिल हैं प्रयागराज की बेटी नेहा पर सबको नाज, MNNIT से किया है M.Tech

उत्तर प्रदेश प्रयागराज

सफल समाचार 
आकाश राय 

शहर की बेटी नेहा अग्रवाल मिशन चंद्रयान-3 की टीम में शामिल हैं। एमएनएनआईटी की पूर्व छात्रा नेहा 2017 से इसरो में वैज्ञानिक हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार शाखा में एमएनएनआईटी से एमटेक करने वालीं नेहा की 2017 में बंगलुरू स्थित इसरो में वैज्ञानिक के रूप में नियुक्ति हुई थी।

नेहा चंद्रयान-2 के मिशन में भी अपना योगदान दे चुकी हैं। उनके पिता संजय कुमार अग्रवाल सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक शाखा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि मां वंदना अग्रवाल शिक्षिका हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर माता-पिता को नाज है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *